फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   badmash arest

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
badmash arest
क्राइम
लूटपाट की नीयत से मलाक मोहिउद्दीनपुर गांव आए तीन लुटेरों को बृहस्पतिवार की रात पुरामुफ्ती पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धरदबोचा। तीन बदमाश इलाहाबाद के नवाबगंज इलाके के रहने वाले हैं। इनके  पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मलाक मोहद्दीनपुर गांव के समीप बाग में बृहस्पतिवार की रात बदमाशों की चहल कदमी से गांववाले घबरा उठे। सहमे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गंगा तराई के बाग में बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर पुरामुफ्ती एसओ सिपाहियों के साथ बदमाशों की धरपकड़ को पहुंचे। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान भाग रहे तीन बदमाशों को सिपाहियों ने दौड़ाकर धर दबोचा। पकडे़ गए बदमाशों में उदयभान निवासी भगवतीपुर थाना नवाबगंज इलाहाबाद, सोनू यादव निवासी सीताकुंड थाना नवाबगंज इलाहाबाद और मुन्ना उर्फ हीरालाल निवासी हेतापट्टी थाना नवाबगंज इलाहाबाद हैं। एसओ के मुताबिक इन बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बदमाशों का यह गिरोह कई बरसों से इलाके में लूट, छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कौशाम्बी और इलाहाबाद जनपद के विभिन्न थानों में कई मामले भी दर्ज होना पुलिस बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed