फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bad work of mixture in deepawali

दीपावली: त्योहार पर फल-फूल रहा मिलावट का कारोबार

Tue, 30 Oct 2018 12:27 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Tue, 30 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रकाश पर्व दीपावली व मिठाई के त्योहार को लेकर जिले में मिलावटखोरों का बाजार सज गया है। सरसों व  सोयाबीन तेल से लेकर दूध, खोवा, पनीर, बेसन आदि खाद्य सामग्री में खुलेआम मिलावट कर उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन पर शिकंजा कसने के लिए बना खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई के नाम पर खानापूरी कर रहा है। सिर्फ छोटे दुकानदारों से नमूना भरने तक सीमित है। बड़े काले कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में छापेमारी नहीं होने से मिलावटखोर बेखौफ होकर अपने धंधे को अंजाम दे रहे हैं। इससे बेखबर उपभोक्ताओं की जेब ढीली होने  के साथ ही बेसकीमती सेहत भी दांव पर लग रही है।
विज्ञापन


18 लाख की आबादी वाले जिले में प्रतिदिन तकरीब 90 हजार लीटर दूध का उत्पादन है। उत्पादन के मुकाबले वैसे ही खपत ज्यादा है। पर, आम दिनों के मुकाबले त्योहारों में मांग और बढ़ जाती है। जानकारों की मानें तो इसकी भरपाई के लिए कारोबारी मिलावट का खेल करते हैं। सूत्र बताते हैं कि केमिकल के घोल से नकली दूध में चिकनाई और फैट लाने के लिए रिफाइंड आयल मिलाया जाता है। झाग के लिए इजी शैम्पू व खराब न हो इसके लिए हाइड्रोजन पराक्साइड के साथ ही अन्य केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे तैयार दूध की कीमत सिर्फ 20 रुपये लीटर आती है। जबकि बाजार में इसे उपभोक्ताओं के हाथ 40-45 रुपये लीटर बेचा जाता है। इसी तरह से खोवा में मैदा, आलू और केमिकल मिलाकर मिलावट की जाती है।
विज्ञापन


दीपावली पर भारी मात्रा में मिठाई की खपत होती है। मिठाई की खरीदारी में उपभोक्ता के साथ कदम-कदम पर धोखा किया जा रहा है। सिंथेटिक मावे के साथ मिठाइयों में कृत्रिम मावे का इस्तेमाल हो रहा है। काजू कतली सरीखी महंगी मिठाई में भी मिलावट की जाती है। सूत्रों की मानें तो इसमें काजू की जगह मूंगफली का चूरा मिलाया जाता है। त्योहार पर महंगाई को देखते हुए कारोबारियों ने पहले से खोवा खरीदकर डंप कर लिया था। केमिकल लगाकर रखे गए इस खोवे से तैयार मिठाई को त्योहार पर बेचने की तैयारी की जा रही है। इससे सेहत पर विपरीत असर पड़ना तय है। इसी तरह से बेसन में भी मैदा व खेसारी मिलाकर कारोबारी जेब भरने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed