फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   axe attack

मजदूर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 14 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
axe attack
कौशाम्बी
 पिपरी के डहिया गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठे में सोमवार की शाम मजदूर की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी गई। मामूली विवाद को लेकर दो मजदूरों में झगड़ा हो गया। मारपीट होने पर भाई को बचाने पहुंचे पथेरा पर साथी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया था। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर साथी फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर कातिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। युवक की हत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


    चायल कस्बे का रहने वाला सुद्धू (30) पुत्र रामदीन ससुराल जनका गांव में आठ साल से रहता है। इन दिनों वह पिपरी के डहिया गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे में पथाई का काम करता था। सोमवार की शाम महंगू के कच्चे ईट का चट्टा दिलीप की टक्कर लगने से गिर गया। इससे महंगू नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा।  जिसके लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। दिलीप व महंगू मारपीट करने लगे। शोर सुनकर सुद्धू भी वहां पहुंच गया। आक्रोशित महंगू ने दिलीप को मारने के लिए कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया, लेकिन बीच में सु्द्धू आ गया। इससे उसका सिर फट गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


भाई को खून से लथपथ देख दिलीप चीख पड़ा। दिलीप की चीख सुन ईंट-भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर घटनास्थल की ओर भागे। मजदूराें का आता देख महंगू मौके से फरार हो गया। उधर युवक के हत्या की खबर सुनते ही सीओ चायल महेंद्र सिंह देव, पिपरी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र, पूरामुफ्ती  एसओ अर्जुन सिंह और चरवा पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कि लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई दिलीप कुमार की तहरीर पर हत्यारोपी महंगू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। सीओ चायल महेन्द्र सिंह देव ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात और कातिल की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में महंगू ने खो दिया था आपा
होली की मस्ती, शराब की खुमारी ने फरीदपुर गांव के महंगू को कातिल बना दिया। गुस्से में आकर उसने साथी को कुल्हाड़ी मार मौत की नींद की सुला दी। नशा उतरने के बाद ही उसे पता चला कि उसने कितना जघन्य अपराध कर दिया है। घटना को अंजाम देकर वह फरार हो गया है, लेकिन पुलिस उसके पीछे पड़ चुकी है। उसके गांव फरीदपुर व रिश्तेदारियों में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन साथी के खून से हाथ रंगने वाला मजदूर अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed