{"_id":"5bf451c3bdec2269424c1b0b","slug":"attemt-to-rape-pradhan-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्रों ने किया किशोरी से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्रों ने किया किशोरी से दुराचार का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार सुबह तमंचे के दम पर प्रधान पुत्रों ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी खेतों की ओर गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर प्रधान पुत्रों ने उसको दबोच लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगे। पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। इसी पेशबंदी में इस तरह की तहरीरें दी जा रही हैं। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।