फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt to murder in puramufti area

युवक पर चाकुओं से हमला, हालत नाजुक

Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 नशेड़ी बाप-बेटे ने मिलकर शुक्रवार की सुबह मनौरी गांव के एक युवक पर चाकुओं से हमला करके उसकी जान लेने की कोशिश की। हमले में जख्मी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे घरवालों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरामफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी राहुल केसरवानी पुत्र मूलचंद्र केसरवानी शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर के समीप खड़ा था। तभी वहां पड़ोस में रहने वाला अधेड़ और उसका बेटा शराब के नशे में धुत होकर आ गए। सुबह-सुबह शराब पीकर हंगामा काटने का राहुल ने विरोध किया तो दोनों उससे भिड़ गए। कहासुनी के दौरान अधेड़ ने चाकू निकालकर राहुल पर हमला कर दिया। उससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े, तो हमलावर पिता-पुत्र जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पुरामुफ्ती ने बताया कि शराब के नशे में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। जांच के  बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed