फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of gang rape with a lady

घरवालों के सामने युवती से गैंगरेप का प्रयास

Thu, 28 Feb 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली इलाके एक गांव में दबंगों ने एक परिवार के यहां जमकर कहर बरपा। घर में घुसकर परिवार के सामने ही एक युवती से गैंगरेप का प्रयास किया गया। विरोध करने पर घरवालों को पीटा गया। मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महेवाघाट कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति का कहना था कि 24 दिसंबर 2018 को गांव के पांच दबंग उसके घर में घुस आए और मारपीट करते हुए उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो दबंगों ने उनके साथ मारपीट की। गांव के लोग पहुंचे तो दबंग जान से मारने की धमकी देत हुए भाग निकले। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस व आला अधिकारियों से की गई। इसके बाद भी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मामले में पीड़ित परिवार ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को पांच आरोपियों के खिलाफ मारपीट व गैंगरेप के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed