फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of gang rape with a lady in kaushambi

मनोरोगी युवती से दरिंदगी का प्रयास

Sun, 24 Mar 2019 12:32 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 24 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/पइंसा। कड़ा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दर्शन करने आई एक युवती से सरेराह शोहदे ने छेड़खानी की। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पइंसा इलाके में शुक्रवार शाम मनोरोगी युवती से पड़ोसी ने दरिंदगी का प्रयास किया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    पइंसा कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी मनोरोगी बहन खेत में मटर की रखवाली कर रही थी। तभी पड़ोसी युवक वहां पहुंच गया। मुंह दबाकर उसने बहन के साथ रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार पर आसपास रही महिलाओं को आता देख दरिंदा धमकियां देते हुए फरार हो गया। पीड़ित युवती के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह प्रतापगढ़ का एक युवक शनिवार सुबह अपनी बहन के साथ दर्शन करने कड़ा धाम आया था। कड़ा कोतवाली इलाके में बाइक सवार शोहदे ने उसकी बहन के साथ छेड़खानी की। भीड़ ने दौड़ाकर आरोपी को पकड़ लिया। पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी। आरोपी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed