{"_id":"5d02a027bdec226d710c6d9f","slug":"attempt-of-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कोड पूछ महिला के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटीएम कोड पूछ महिला के खाते से उड़ाए 94 हजार रुपये
Fri, 14 Jun 2019 12:45 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के हटवा गांव में रहने वाली एक महिला के खाते से एटीएम कार्ड का कोड पूछताछ साइबर अपराधियों ने 94 हजार रुपया पार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हटवा गांव की आशरा पत्नी भुल्लन ने बताया कि तीन जून को उसके मोबाइल पर अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए एटीएम कार्ड का कोड नम्बर पूछा। इसके बाद खाते से 94 हजार 489 रुपया पार कर दिया। मोबाइल में धन निकासी का संदेश देख पीड़ित महिला के होश उड़ गए। आननफानन बैंक शाखा से संपर्क करके उसने एटीएम लॉक कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले एसपी से शिकायत कर दी। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को पूरामुफ्ती पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एसपी ने प्रकरण की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।