फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of abortion in district hospital

जिला अस्पताल में नाबालिग का गर्भपात कराने का प्रयास!

Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का गर्भपात कराने की खबर से हड़कंप मच गया। चिकित्सक ने 14 हजार लेकर गर्भपात करने की तैयारी कर ली थी। लेकिन मामला मीडिया की जानकारी में पहुंचने से बाद में इंकार कर दिया गया। घटना को लेकर अस्पताल का स्टाफ सकते में रहा।
विज्ञापन


कोखराज इलाके की एक 15 वर्षीय किशोरी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी इन दिनों गर्भवती है। उसके तीन माह का गर्भ है। घरवालों ने किशोरी को जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। घरवाले पहले उसे निजी अस्पताल ले गए जहां सभी ने गर्भपात करने से हाथ खड़ा कर दिया। इसके बाद एक आशा के माध्यम से किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया।  इसके बाद गायनोलॉजिस्ट से लेनदेन की बात तय हुई। किशोरी को कलर डॉप्लर (अल्ट्रासाउंड) व सीबीसी, केएफटी व एलएफटी की जांच के लिए लिखा गया।
विज्ञापन


सभी जांच जिला अस्पताल में ही कराई गई। इसके बाद चोरी से गर्भपात के लिए उसे लेबर रूम तक लाया गया। इसी बीच मीडिया के लोग वहां पहुंचे तो परिजन व अस्पताल कर्मी सहम गए। आनन-फानन किशोरी को रेफर किया जाने लगा। परिवार के लोग पैसा बढ़ाने की बात करते रहे लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। बाद में परिजन किशोरी को लेकर चले गए। कायाकल्प अवार्ड से नवाजे गए जिला अस्पताल में कराए जा रहे इस तरह के कृत्य की सारा दिन चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed