{"_id":"5741ff754f1c1bb415690e41","slug":"attack-at-home-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में घर पर बोला धावा, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में घर पर बोला धावा, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 23 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाने के पन्ना का पुरवा गांव स्थित एक घर में प्रधान समेत कई लोगों ने धावा बोल दिया। घर पर चढ़े आरोपियों ने परिजनों को जमकर पीटा। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों को भी नहीं छोड़ा। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पन्ना का पुरवा निवासी शिव सिंह ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रफीक के खिलाफ न्यायालय में वाद दाखिल कर रखा है। शिव सिंह का कहना है कि रफीक भकंदा का रहने वाला और उसने फर्जी दस्तावेज लगाकर प्रधानी का चुनाव लड़ा है। इसे लेकर प्रधान रफीक के पक्ष के लोगों में शिवसिंह के खिलाफ विरोध की चिंगारी सुलग रही थी। रविवार की सुबह ग्राम प्रधान रफीक अनवार ने इकराम, इनाम, सैफ, मिथलेश, सोनू के साथ शिव सिंह के घर पर धावा बोल दिया। विपक्षियों को आता देख शिवसिंह घर में घुस गया।
आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर शिव सिंह, उसकी पत्नी, बच्चों को असलहों के बट से जमकर मारा। बीच बचाव करने आई पड़ोस की महिला सरोज देवी व उसके बेटे संतोष को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया। इसके बाद असलहा लहराते हुए आरोपी मौके से चले गए। सूचना पर सीओ चायल राम भवन यादव, एसओ सराय अकिल पीके यादव मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने इकराम, इनाम, सैफ, प्रधान रफीक, सोनू समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।