{"_id":"57716e4a4f1c1bc77379b995","slug":"atm-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्के ने एटीएम से उड़ाया 35 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्के ने एटीएम से उड़ाया 35 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस-प्रशासन की सख्ती को दर किनार कर एटीएम बूथ में घुस कर पैसा उड़ाने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सिराथू में एसबीआई एटीएम बूथ से एक ग्राहक का कार्ड झटक 35 हजार रुपये निकाल लिया गया।
एसबीआई सिराथू के एटीएम बूथ में सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किए जाने का पूरा फायदा उचक्कों को मिल रहा है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि सोमवार को चतुरीपुर निवासी संतोष पटेल एटीएम से पैसा निकालने गए थे। वह एसबीआई के एटीएम मेें जाकर पैसा निकाल रहे थे। इस दौरान सर्वर डाउन होने से पैसा नहीं निकल पा रहा था। इस दौरान बूथ के अंदर मौजूद एक युवक ने मदद के नाम पर उसके हाथ से एटीएम ले लिया। आरोप है कि वह पलक झपकते ही एटीएम बदल फरार हो गया।
संतोष का कहना है कि एटीएम झटकने के बाद उचक्के ने उसके खाते से 35 हजार रुपये उड़ा दिया। ग्राहक की शिकायत है कि वह एटीएम कार्ड गायब होते ही शाखा प्रबंधक राधे श्याम उपाध्याय के पास मदद के लिए गया। पर, शाखा प्रबंधक मदद करने के बजाए उससे इधर-उधर की बातें करते रहे। ग्राहक का कहना है कि उचक्का उसे जो दूसरा एटीएम कार्ड थमा गया है, उस पर नेकपाल लिखा हुआ है।