फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ateek chandan

इनामी बदमाश अतीक चंदन गिरफ्तार

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
ateek chandan
crime
रविवार सुबह कोतवाली क्षेत्र का नारा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी अतीक चंदन गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी भी पकड़े गए हैं। घेराबंदी करने पर तीनों ने पुलिस पर फायरिंग की। तीनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तीनों के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। अतीक चंदन पर पांच हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा गांव का रहने वाला अतीक चंदन शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी वसूलने के करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। वह पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह पेशी के दौरान मंझनपुर चौराहे से फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस उसके पीछे पड़ी हुई थी। एसपी ने मंझनपुर कोतवाली के अलावा इंटेलिजेंस टीम को उसके पीछे लगा रखा था। पिछले कुछ दिनों के दौरान अतीक चंदन का मोबाइल सर्विलांस पर आ गया। पुलिस टीम को रात में पता चला कि अतीक चंदन नारा गांव के पास अपने तीन साथियों से मिलेगा। इस पर पुलिस टीम ने भोर में ही डेरा डाल दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे दो बाइक पर चार लोग फतेहपुर रोड पर जाते दिखे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान चारों बाइक से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने सभी का पीछा कर लिया। तीन बदमाश पकड़ लिए गए। पुलिस के मुताबिक अतीक चंदन के साथ उसके साथी इस्माइल निवासी मीरपुर पूरामुफ्ती और रफीक निवासी हाशिमपुर किनार थाना सरायअकिल को पकड़ा गया है। तीनों के पास से एक-एक तमंचा और आठ कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान भागे बदमाश का नाम पंचम है। अतीक को भगाने में उसने मदद की थी। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक चंदन की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है। इनामी बदमाशों को पुलिस पकड़ रही है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
वीके मिश्रा, एसपी कौशाम्बी

चाय की दुकान से फरार हुआ था अतीक
अतीक चंदन का सिक्का पूरे जिले में चलता है। महज चंद साल में अतीक ने जरायम की दुनिया में इस कदर धमक फैलाई कि उसका नाम जिले में चलने लगा। उसके खिलाफ 32 मुकदमे दर्ज हैं।
हटवा पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र का रहने वाला अतीक चंदन  2007 में तमंचा के साथ पकड़ा गया। यह उसका पहला मुकदमा था। इसके बाद उसने पलटकर पीछे नहीं देखा। उसने कई जगह लोगों की हत्या का प्रयास किया। हत्या के मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज हैं।

एक मामले में वह जेल में बंद चल रहा था। कौशाम्बी जेल में उसने दादागीरी शुरू की तो उसे फतेहपुर जेल भेज दिया गया। चार अप्रैल को उसे पेशी पर कौशाम्बी ले आया गया। पेशी के बाद वह लौट रहा था। मंझनपुर चौराहे पर सिपाहियों के साथ वह एक दुकान पर नाश्ता करने लगा। इस दौरान मौका पाकर वह भाग निकला। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। पूरामुफ्ती थाने में उसके खिलाफ 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कोखराज, मंझनपुर, सरायअकिल, पिपरी और इलाहाबाद के धूमनगंज थाने में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।


अभी रामभरोसे की है तलाश
पेशी के दौरान जिले का एक अपराधी रामभरोसे पाल भी भाग निकला था। फतेहपुर जेल से उसे पेशी पर कौशाम्बी लाया गया था। इस दौरान लौटते वक्त वह सैनी कोतवाली के पास से फरार हो गया था। सरायअकिल के रहने वाले रामभरोसे पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मगर वह पकड़ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed