{"_id":"5a6631ca4f1c1b8d268b5e6c","slug":"another-marriage-on-dowry-bedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की बेदी पर चढ़ी एक और विवाहिता
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पइंसा के उदिहिन खुर्द गांव में ब्याही युवती दहेज की बेदी पर चढ़ गई। नगदी-बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने मारकर फं दे से लटका दिया था। रविवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फतेहपुर जिले के मोहनापुर खखरेरू गांव निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि दो साल पहले उसने बेटी अनीता (22) की शादी पइंसा के उदिहिन खुर्द गांव में रामू पुत्र शिवलाल से किया था। शुक्रवार की रात अनीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह घर के भीतर शव फंदे से लटकता मिला।
आरोप है कि दहेज में नगदी और बाइक नहीं देने पर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। शनिवार को पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रविवार को मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति रामू, ससुर शिवलाल, देवर दिलीप के साथ सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।