{"_id":"59331db24f1c1b3655bda7a2","slug":"animal-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों की भेंट चढ़ा दो किसानों का मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लपटों की भेंट चढ़ा दो किसानों का मकान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव में शनिवार की भोर में किसानों का आशियाना धू-धूकर जल गया। आग की लपटों से दो मवेशियों के साथ गृहस्थी का सारा सामान जलकर स्वाहा हो गया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। अनिकांड से भुक्तभोगी परिवारों को करीब सवा लाख का नुकसान हुआ है।
सरायअकिल के जुगराजपुर गांव का राजेन्द्र प्रसाद पुत्र हृदयनारायण किसान है। शनिवार दोपहर राजेन्द्र के घर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। धुएं के गुबार के साथ लपटों को देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन गांव के लोग घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को देते हुए आग बुझाने में जुटे। जब तक लोग आग पर काबू पाते लपटों ने पड़ोसी हनुमान पुत्र रामविशाल के घर को भी आगोश में ले लिया।
दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से राजेन्द्र बाइक और हनुमान की दो भैंसे जिंदा जल मरी। जब तक गांव वाले आग बुझाते दो घर में रखी नगदी समेत सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। घटना के बाद से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे गुजारा करने को विवश है। आगजनी से भुक्तभोगी किसान का करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है।