{"_id":"6ac931e46df99ee8850fedb5","slug":"bike-loses-control-after-hitting-a-pothole-woman-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157510-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, महिला की मौत
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। ग्राम खोजीपुर रमपुरा में शुक्रवार शाम सड़क के गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति को भी चोटें आईं। राहगीरों की मदद से घायल पति को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औरैया जिले के बंथरा क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शोभरन सिंह शाक्य (58) सुबह पत्नी माया देवी (55) के साथ बाइक से छिबरामऊ के बहबलपुर गांव स्थित ससुराल आए थे। शाम पांच बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। खोजीपुर रमपुरा के सामने सड़क के गड्ढे से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और शोभकरन को भी चोटें आई।
राहगीरों ने निजी वाहन से दोनों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने माया देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि शोभरन सिंह का उपचार जारी है। माया देवी के तीन बेटे शेर सिंह, रणवीर और दौलत सिंह तथा एक बेटी शर्मिला है। महिला की मौत की खबर से परिजनों में चीख पुकार मच गई। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। विधिक कार्रवाई की जाएगी।