फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angry villagers threatened by hijackers happened

अपहर्ता ने दी धमकी, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 09 Feb 2015 11:53 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers threatened by hijackers happened
मंझनपुर। करारी इलाके की लापता छात्रा के अपहर्ता की धमकी से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। तमतमाए ग्रामीणों ने मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि पांच दिन से लापता छात्रा की खोजबीन में पुलिस लापरवाह बनी है। जबकि अपहर्ता फोन करके कहीं भी शिकायत करने पर छात्रा की हत्या की धमकी दे रहा है। एएसपी ने एसओ को 24 घंटे के भीतर लापता छात्र की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि करारी क्षेत्र की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा पांच फरवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते से ही तुर्तीपुर गांव का एक युवक उसे जबरदस्ती उठा ले गया है। खोजबीन के बाद घरवालों ने घटना की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी। आरोप है कि दो दिन दौड़ाने के बाद आठ फरवरी की शाम पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन छात्रा की बरामदगी का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


जबकि छात्रा को उठा ले जाने का आरोपी युवक घर में फोन करके शिकायत करने पर छात्रा को मार डालने की धमकी दे रहा है। परिजनों को आशंका है कि यदि पुलिस ने छात्रा की तलाश में लापरवाही बरती, तो उसकी हत्या भी की जा सकती है। इधर, पांच दिन से लापता छात्रा की खोजबीन में बरती जा रही पुलिसिया लापरवाही के खिलाफ सोमवार को गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर करारी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक के नहीं मिलने पर गांववालों ने एएसपी को शिकायतीपत्र देकर उन्हें घटना से अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक ने एसओ करारी को छात्रा की बरामदगी और आरोपी युवक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed