फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   airtel worker looted in sirathu kaushambi

एयरटेल कर्मी से बाइक व 70 हजार की लूट

Tue, 10 Oct 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 10 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
airtel worker looted in sirathu kaushambi
सैनी के लोंहदा मोड़ में एयरटेल कर्मी से हुई लूट के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
हाईवे पर सैनी कोतवाली के लोहदा मोड़ के समीप सोमवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने एयरटेल कर्मी को लूट लिया। कर्मी से सत्तर हजार रुपया व उसकी बाइक लूटकर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज के भरवारी कस्बा निवासी राहुल कुमार केशरवानी पुत्र सुरेश कुमार एयरटेल कंपनी में एफ ओएस के पद पर तैनात है। सोमवार को वह वसूली करने के लिए दारानगर और अजुहा गया था। वहां से वह करीब सवा तीन बजे बाइक से सैनी आ रहा था। जैसे ही लोहदा मोड़ के समीप पहुंचा इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इससे राहुल के होश उड़ गए।
विज्ञापन


तमंचे के बल पर बदमाश रुपये से भरा बैग व उसकी बाइक लूटकर भाग निकले।  बदमाशों के जाने के बाद राहुल ने फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सरेराह लूट की खबर मिलते ही सैनी पुलिस घटनास्थल पर पहुुंची। पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि बदमाश सत्तर हजार रुपये  नगद व उसकी बाइक लूटकर भागे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के लिए मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। एसओ योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed