फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   after teasing in kokhraj bawal

छेड़खानी के बाद कोखराज में बवाल

Sat, 29 Jul 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 29 Jul 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
after teasing in kokhraj bawal
कोखराज थाना और भरवारी मार्ग के मध्य शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक किशोरी से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने भरवारी से कोखराज जाने वाले बाइक सवार आधा दर्जन से ज्यादा युवकों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। एक सपा नेता की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। मारपीट में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। प्रकरण में दोनों पक्षों से कोखराज थाने की पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


भरवारी से कोखराज को जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक किशोरी से बाइक सवार तीन युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। किशोरी चीखते-चिल्लाते गांव पहुंची। ग्रामीणों को बताया कि भरवारी की तरफ से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ अभद्रता की। इससे गुस्साए लोग लाठी-डंडा लेकर मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए। इसके बाद भरवारी की ओर से कोखराज जाने वाले बाइक सवार लोगों को रोक कर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तीन बाइक सवार पिटाई से घायल होकर भाग निकले। मगर बाद में आए दो बाइक सवार  ग्रामीणों से भिड़ गए। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर सड़क किनारे फेंक दिया। इसी बीच एक बाइक से सपा नेता अपने साथी के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने सपा नेता से पूछा कि कहां से आ रहे तो उन्होंने बताया सिंघिया से तो उनको छोड़ दिया। मगर उनके पीछे रहे बाइक सवारों को रोक फिर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना सपा नेता ने कोखराज एसओ बृजेश द्विवेदी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को दी। कोखराज पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा। मामले में किशोरी और घायलों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। एनसीआर लिखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोखराज एसओ बृजेश द्विवेदी का कहना है कि मामूली बात पर घटना हुई है। एनसीआर लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed