फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   advocate death

करंट लगने से अधिवक्ता की मौत

Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
advocate death
crime
चरवा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर गांव में करंट लगने से एक अधिवक्ता की मौत हो गई। अधिवक्ता बिजली के तार में कटिया लगा रहे थे। इसके पूर्व हुई बारिश के चलते डंडा गीला था। जिससे करंट डंडे में उतर आया। करंट लगते ही अधिवक्ता अचेत हो गए। घरवाले अधिवक्ता को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के पहले अधिवक्ता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता की मौत पर घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले करन सिंह (35) पुत्र सूरज प्रसाद पेशे से वकील थे। रविवार की सुबह वह छत के ऊपर से गुजरी बिजली की लाइन में कटिया जोड़ रहे थे। इसी दौरान डंडा गीला होने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से सूरज प्रसाद बुरी तरह झुलस गए। शोर सुन घर वाले छत पर पहुंचे। वहां सूरज प्रसाद अचेत पड़े थे। यह देख घर में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


परिजन सूरज प्रसाद को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने अधिवक्ता सूरज प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता की मौत की खबर लगते ही उसके घर परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से युवक झुलसा
 कोखराज थाना क्षेत्र के मशीपुर गांव में कटिया लगाते समय एक युवक करंट से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


कोखराज थाना क्षेत्र के मशीपुर गांव निवासी मैसर अली (25) पुत्र कैसर अली रविवार की सुबह घर में विद्युत लाइन से कटिया लगाते समय बुरी तरह से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed