{"_id":"57e41f034f1c1b5e63a823d9","slug":"advocate-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील की बाइक में मारी टक्कर, थाने में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील की बाइक में मारी टक्कर, थाने में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 23 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
करारी में रिजवी डिग्री कालेज के समीप गुरुवार की शाम कचहरी से घर जा रहे वकील की बाइक में स्थानीय युवकों ने टक्कर मार दिया। विरोध करने पर युवकों ने अपने साथियों को बुलाकर अभद्रता करने के साथ ही मारपीट की कोशिश की। साथ में रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बीचबचाव का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए। इससे गुस्साए वकीलों ने जमकर हंगामा किया, साथ ही करारी थाने का घेराव किया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी जुगराजपुर गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार की शाम को वह कचहरी से चंदूपुर अमराइन के अधिवक्ता राम अभिलाष त्रिपाठी के साथ कचहरी से घर जा रहे थे। जैसे ही वह करारी में रिजवी डिग्री कालेज के समीप पहुंचे। सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। रामअभिलाष ने युवकों को डाटा तो वह अभद्रता करने लगे। साथ ही अपने साथियों को बुलाकर मारपीट पर उतारू हो गए।
इसी बीच मौके पर तमाम अधिवक्ता वहां पहुंच गए। युवकों की हरकत देख वकीलों ने उन्हें घेरना शुरू किया तो वह भाग निकले। इससे नाराज वकील करारी थाने पहुंचे और वहां हंगामा किया। रामअभिलाष की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी ने बताया कि टक्कर में चोट नही आई थी, लेकिन युवकों ने गलती मानने के बजाय अभद्रता की। साथ ही घेरकर मारपीट करने का प्रयास किया था।