फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident other place

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident other place
crime
चायल क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पिपरी थाने के मखऊपुर तिराहे के पास अप्पे की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना को अंजाम देने के बाद अप्पे चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन


सरायअकिल थाने के पहरिया निवासी रामभजन श्रीवास्तव पुत्र शिवमूरत अपने साथी रामानंद पुत्र रामदास के साथ बाइक से इलाहाबाद जा रहे थे। वह जैसे ही पिपरी के मखऊपुर तिराहे के पास पहुंचे मनौरी की ओर से आ रही अनियंत्रित अप्पे ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनाें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने दोनाें घायलों को इलाज के लिए स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


वहीं पिपरी थानाक्षेत्र के कसेंदा निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी सुरेश चंद्र की गांव के पेट्रोल पंप के पास पान की दुकान है। रविवार की शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर जा रही थी। बताते हैं कि इस दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक ने उसे टक्कर मार दिया। हादसे में महिला का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया और सिर पर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाने के महगांव का रहने वाला ध्रुव यादव (30) पुत्र अभिमन्यु यादव सोमवार की दोपहर बाइक से मूरतगंज बाजार जा रहा था। वह चरवा थाने के भीटी गांव के समीप जैसे ही हाईवे पर पहुंचा तो टैंकर ने टक्कर मार दिया। हादसे में युवक का एक पैर फ्रैक्चर हो गया और बदन में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए पीएचसी मूरतगंज में भर्ती करा दिया। जानकारी होने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।

सड़क हादसे में बाइक सवार समेत दो घायल
 पिपरी थाने के तिल्हापुर मोड़ के पास बाइक की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार को भी चोटें आई। दोनाें को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

रेही निवासी शीतला प्रसाद (55) पुत्र गनेशी प्रसाद सोमवार की दोपहर दवा लेने तिल्हापुर मोड़ गए थे। सड़क पार करते समय बाइक से गुजर रहे लोधौर निवासी रमेश (22) पुत्र भगवानदीन ने टक्कर मार दिया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed