{"_id":"570fd9334f1c1bbb3b4a6ab8","slug":"accident-in-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिराथू-करारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम बाइक-कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में सेलरहा गांव निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव निवासी आकाश कुमार (35) पुत्र मुरारीलाल बृहस्पतिवार की शाम बाइक से बहन की ससुराल जा रहा था। शाम करीब 5 बजे जैसे ही उसकी बाइक ओसा चपरीआम गांव के समीप पहुंची। तभी सामने से आई तेज रफ्तार कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। कार की टक्कर लगने से गिरकर आकाश की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग दौड़े। गांववालों ने बाइक सवार को टक्कर मारने वाली कार के चालक को धरदबोचा और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर युवक के घरवालों को मौत की सूचना दी। बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।