{"_id":"6ac7de28bfa59e5c66032c6f","slug":"young-man-attacked-with-a-knife-while-visiting-an-atm-to-withdraw-cash-rishikesh-news-c-5-1-drn1027-1085754-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे युवक पर कुछ लोगों ने चाकू और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और कमर पर कई वार किए गए जबकि नाक पर चोट लगने से उसकी हड्डी टूट गई। गंभीर रूप से घायल युवक को करौंदी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मानक मजरा निवासी नाथीराम ने भगवानपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी रोशन देवी रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती है। तहरीर के मुताबिक बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका बेटा राहुल अपने पड़ोसी अनुज के साथ भगवानपुर के रायपुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पहुंचा था।
आरोप है कि वहां पहले से मौजूद रायपुर निवासी कुछ लोगों ने राहुल को घेर लिया। आरोपियों ने राहुल को पकड़कर उसके सिर और कमर पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद धारदार हथियार से भी हमला करने का आरोप है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राहुल को कस्बे के निजी अस्पताल करौंदी में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।