{"_id":"6ac7ddd246fdc57468021861","slug":"mechanic-dies-after-falling-from-train-while-returning-home-with-his-cousins-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-158068-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ममेरे भाइयों के साथ घर जा रहे मिस्त्री की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ममेरे भाइयों के साथ घर जा रहे मिस्त्री की ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
फाेटो- 20- सोनू। फाइल फोटो
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर आनंद विहार टर्मिनल गोरखपुर एक्सप्रेस से बुधवार आधीरात के बाद युवक की गिरकर मौत हो गई। बघौली थाना क्षेत्र के केशवन के पास उसका शव मिला। साथ जा रहे मामा के बेटे और उसके चचेरे भाई ने लखनऊ में उतरकर युवक के ट्रेन से गिरने की जानकारी जीआरपी को दी। स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर दुस्वा निवासी सोनू (24) दिल्ली में बिजली का काम करते थे। बुधवार शाम आनंद विहार से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में अपने मामा के बेटे संत कबीरनगर के फायोसी निवासी मोहित और उनके चचेरे भाई रवि के साथ बस्ती जाने के लिए निकले थे। सोनू और रवि का रिजर्वेशन था जबकि मोहित उनके साथ सामान्य श्रेणी का टिकट लेकर सवार हो गया था। रात लगभग डेढ़ बजे सोनू लघुशंका करने गया था। काफी देर बाद भी वापस न आने पर रवि और मोहित उसे देखने गए तो गेट के पास खड़े लोगों ने बताया कि एक युवक अभी गेट से गिर गया है। लखनऊ में ट्रेन रुकने पर मोहित ओर रवि ने जीआरपी को सूचना दी और उसे तलाशते हुए वापस रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचे।
इस दौरान कीमैन ने एक शव मिलने की बात कहते हुए फोटो दिखाई। इस बीच पुलिस भी बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष बघौली प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर केशवन के पास युवक का शव मिला है। ट्रेन से गिरकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।