{"_id":"5a47d9114f1c1b6a118bae4f","slug":"abduction-of-daily-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को अगवा कर मांगी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर को अगवा कर मांगी फिरौती
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के कादिराबाद गांव के एक मजदूर को पड़ोसी गांव के दबंग ने अगवा कर लिया। खोजबीन करते हुए पीड़ित युवक की पत्नी गांव पहुंची तो उससे रंगदारी मांगी गई। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई।
मंझनपुर कोतवाली के कादिराबाद गांव निवासी अंबर लाल गरीब मजदूर है। 24 दिसंबर की शाम वह घर से बाजार के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी गांव के एक दबंग ने उसे अगवा कर लिया। देर रात युवक के घर नहीं पहुंचने पर पत्नी समोशी देवी खोजते हुए अपर्ह्ता के घर पहुंची।
जहां उसका पति बंधक था। इस पर उसने पति को छोड़ने के लिए कहा तो उससे एक लाख की रंगदारी मांगी गई। डरी सहमी विवाहिता पांच दिन बाद पति की रिहाई के लिए आरोपी के घर पहुंची तो पति गायब था। अनहोनी की आशंका जताते हुए शनिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मजदूर के गायब होने से पीड़ित परिजनों का हाल बेहाल है।