{"_id":"573387274f1c1b3741919d91","slug":"a-women-burn-and-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से विवाहिता झुलसी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से विवाहिता झुलसी, हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ब्याही युवती बुधवार की दोपहर घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख पुकार सुन घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। चर्चा है कि विवाहिता ने घरेलू कलह से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
मंझनपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव की रहने वाली अनूपा देवी (25) पुत्री बेनी प्रसाद की शादी पांच साल पहले कौशाम्बी के सलेमपुर गांव में फूल सिंह से हुई है।
पति मुंबई में रहकर कमाई करता है। बुधवार की दोपहर विवाहिता घर के भीतर संदिग्ध दशा में आग का गोला बन गई। चीख-पुकार सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन विवाहिता को आग से बचाते हुए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर विवाहिता ने आत्मघाती कदम उठाया है। विवाहिता के आत्मघाती कदम उठाए जाने से मायके और ससुराल वालों का हाल बेहाल है।