{"_id":"6a8b5d02885156fcfc067b85","slug":"constable-living-as-a-tenant-accused-of-rape-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112888-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किरायेदार बनकर रहे सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किरायेदार बनकर रहे सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप
Mon, 24 Aug 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे सिपाही ने मकान स्वामी महिला से दुष्कर्म किया। महिला की अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने और पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने सिपाही और उसके सगे भाई के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला की ओर से रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजनौर जिले के आदमपुर शामली निवासी सुमित कोरी थाना सोनकपुर में सिपाही के पद पर तैनाती के दौरान वर्ष 2023 से 2025 तक उसके मकान में किरायेदार बनकर रहा। उसका पति वाहन चालक होने की वजह से अक्सर बाहर रहता है। सिपाही सुमित कोरी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर कई बार दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में अलग-अलग मौकों पर सिपाही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान तीन बार गर्भवती हो जाने पर धमकाते हुए जबरन दवाई खिलवाकर उसका गर्भपात करा दिया।
महिला का आरोप है कि बिजनौर जिले के एक थाने में तबादला हो जाने के बाद सिपाही आए दिन उसे फोन करता रहता है और धमकी देता रहता है कि यदि मुझसे मिलने नहीं आई तब तुझे झूठे मुकदमे फंसवा कर जेल भिजवा दूंगा और तेरे पति को जान से मरवा दूंगा। महिला के अनुसार एक से पांच अप्रैल तक सिपाही ने बिलारी में एक होटल में कमरा लिया और उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके पति ने जब सिपाही से ऐसा करने पर एतराज किया तब सिपाही ने अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन
महिला का यह भी आरोप है कि बीती 25 जुलाई को जब वह अपने पति के साथ सिपाही की अधिकारियों से शिकायत करने बिजनौर गई तब आरोपी सिपाही सुमित कोरी ने डायल 112 पुलिस जीप बुलवाकर उसके पति को जबरन जीप में बैठाकर थाने भिजवा दिया और पूरी रात थाने में बैठाए रखा। सिपाही ने उसे धमकाते हुए बिजनौर में चांदपुर की चुंगी के पास अपने कमरे पर रात को रोककर धमकाते हुए दुष्कर्म किया और उसके बेटे को गला घोटकर मारने की धमकी दी। सिपाही के कृत्य की शिकायत जब उसके भाई मोनू कोरी से की तब उसने भी मारपीट करते हुए मुकदमे फंसवाने और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सिपाही और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।