फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police vigil for PU student union elections; 125 personnel to be deployed.

Chandigarh News: पीयू में छात्रसंघ चुनाव पर पुलिस का पहरा, 125 जवान संभालेंगे मोर्चा

Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police vigil for PU student union elections; 125 personnel to be deployed.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक पीयू में 125 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जवानों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तत्काल रोका जाए। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस की करीब 30 जवानों की टीम सिविल ड्रेस में परिसर में तैनात रहेगी। ये जवान कैंपस के भीतर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। पुलिस के साथ पीयू के सुरक्षा कर्मी भी लगातार निगरानी करेंगे। एसएसपी कंवरदीप ने बताया कि नामांकन शुरू होने से लेकर चुनाव के अंतिम परिणाम तक पुलिस की तैनाती 24 घंटे रहेगी। पीयू परिसर में आने-जाने वाले छात्रों और वाहनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

थार-बुलेट से आने वालों पर खास नजर
पुलिस और पीयू सुरक्षा कर्मियों की नजर खासतौर पर थार और बुलेट से आने वाले छात्रों पर रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, कुछ छात्र ऐसे वाहनों के जरिये परिसर में दबंगई दिखाने का प्रयास करते हैं। इसी वजह से इन वाहनों की विशेष निगरानी और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 कॉलेजों में भी बढ़ाई सुरक्षा
पीयू के अलावा शहर के 11 कॉलेजों में भी छात्रसंघ चुनाव होने हैं। सभी कॉलेजों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संबंधित थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। पीसीआर कर्मियों और थाना प्रभारियों को लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
पहले हो चुकी हैं पीयू में चार बड़ी घटनाएं
8 अप्रैल 2016 : पूसू और सोई गुटों के विवाद के बाद कैंपस में करीब आठ राउंड फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन छात्र घायल हुए थे। पुलिस जांच में गैंगस्टर डोनीबल के शूटरों पर यूनिवर्सिटी में फायरिंग करने का आरोप सामने आया था।
2023 : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दविंदर पाल सिंह पर हमला होने का आरोप लगा था। घटना के बाद कई छात्र संगठनों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया था।
2024 : सीनेट चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसमें कई छात्र घायल हुए थे। पुलिस पूछताछ में विवाद के पीछे राजनीतिक कारणों की बात सामने आई थी।

2025 : चुनाव के बाद हॉस्टल नंबर-7 के पास यूएसओ, एसएफआई और सथ से जुड़े गुटों के बीच झड़प हुई थी। इसमें पांच लोग घायल हुए थे और मामले में तीन क्रॉस केस दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed