फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lady was beaten for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Sun, 23 Dec 2018 12:44 AM IST
kaushambi Published by: shailendra Kumar Updated Sun, 23 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रयागराज में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज गांव की रूची पुत्री रमेश कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह प्रयागराज के धूमनगंज थाना स्थित गौतमनगर कंधई में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक हफ्ते भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन


इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति रवि, ससुर सत्यनारायण, इनके परिवार के ही सचिन, योगेश, शारदा व गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पश्चिमशरीरा एसओ संजय गुप्ता का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed