फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   a lady died in falling of a building

अतिक्रमण हटाने को तोड़े गए मकान का बारजा ढहा, महिला की मौत

Fri, 05 Oct 2018 12:57 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 05 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मूरतगंज। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकान का बारजा ढहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ रहा मासूम बाल-बाल बचा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटवाकर लाश बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूरतगंज बाजार का शाहिद अली प्राइवेट वाहन चलाता है। शाहिद का घर मूरतगंज बाजार में जीटी रोड के किनारे है। पिछले दिनों एसडीएम चायल और पीडब्लूडी के अधिशाषी अभियंता ने हाईवे को फोरलेन किए जाने की बात कहते हुए सड़क से सात मीटर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। कहा गया कि अगर प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया तो सारा खर्च भवन स्वामी को देना होगा।
विज्ञापन


इसी नोटिस के बाद शाहिद ने भी अपना घर तोड़वाया। सात मीटर घर तोड़ दिया गया लेकिन बाहर की तरफ दो फिट का बारजा नहीं तोड़ा गया था। रहने के लिए परिवार के पास मात्र आठ मीटर का घर बचा है। बुधवार की रात शाहिद की पत्नी बकरीदुन निशा (45) अपने मासूम बच्चे के साथ बरामदे में सो रही था। रात को हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की धमक लगने से बारजा ढह गया। मलबे में बकरीदुन निशा दब गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस आ गई। देर रात एएसपी अशोक कुमार, इंस्पेक्टर उदयवीर के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर मलबा हटवाया। बकरीदुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed