{"_id":"5d06948f8ebc3e431f38b276","slug":"a-dead-body-got-in-the-canal-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवाघाट में नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महेवाघाट में नहर किनारे मिली अधेड़ की लाश
Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
kaushambi
kaushambi
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अजरौली गांव में रविवार सुबह नहर किनारे एक अधेड़ की लाश पड़ी मिली। हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया या मौत दूसरी किसी कारण से हुई। फिलहाल यह साफ नहीं है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजरौली गांव के लोग रविवार सुबह नहर की ओर गए तो देखा कि किनारे खेत में एक करीब 55 वर्षीय युवक की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणेां की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। तमाम कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। शरीर पर कहीं भी गंभीर चोट के निशान नहीं थे। नाक के पास हल्की सी खरोच भी थी। अधेड़ बिछे हुए गम्छे में लेटा था। इसे देखकर पुलिस काफी उलझ गई है। पुलिस को समझ नहीं आ रहा है कि कोई हत्या करता तो गम्छा बिछाकर उसके ऊपर लाश क्यों रखेगा। यह भी संभव है कि मौत गर्मी या अन्य किसी कारण से हुई हो। मामले में महेवाघाट एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।