फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   लोन देने के नाम पर ठग लिये 65 हजार

लोन देने के नाम पर ठग लिये 65 हजार

Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
लोन देने के नाम पर ठग लिये 65 हजार
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में रहने वाले एक युवक से शातिरों ने लोन देने के नाम पर 65 हजार रुपये ठग लिये। फोन पर बाचतीत के बाद रकम बैंक खाते में डलवाई गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बंगलूरू की जनलक्ष्मी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के नाम केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तिल्हापुर निवासी धीरेन्द्र सिंह पुत्र जीतलाल पटेल किसान हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बंगलूरू की जनलक्ष्मी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बताया और ऋण देने की बात कही। दो लाख रुपये कर्ज देने के लिए कागजी कोरम पूरा करने को उसने बंगलूरु के ही एक बैंक खाते में दो किस्तों में 65 हजार रुपये मंगवाए।
विज्ञापन


इसके बाद फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया। गाढ़ी कमाई लुट जाने से परेशान धीरेन्द्र ने पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार को सीओ चायल से शिकायत की। सीओ रामकुमार त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने जनलक्ष्मी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के नाम केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जिस खाते में रुपये मंगवाए गए, उसकी डिटेल खंगाली जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed