{"_id":"5a57b55c4f1c1b31198b46df","slug":"91515697500-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का सितम जारी, महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड का सितम जारी, महिला समेत दो की मौत
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड का सितम जारी, महिला समेत तीन की मौत
-अझुआ, कसेंदा और भगवानपुर गांवों में हुईं घटनाएं, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अझुआ/नेवादा/मनौरी (कौशाम्बी)। दोआबा में तीखी धूप के बावजूद ठंड का सितम जारी है। सुबह शाम गलन भरी ठंड कातिल बनी है। बुधवार रात ठंड की चपेट में आने से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला समेत अधेड़ की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
चायल तहसील के भगवानपुर गांव निवासी रामलखन (45) पुत्र विपत लाल बुधवार शाम खेत से घर लौटा था। आधी रात वह अचानक ठंड की जद में आ गया। अधेड़ को सीने में तेज दर्द के साथ ही कंपकंपी महसूस हुई। परिवार के लोग घरेलू उपचार करते हुए अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते उसकी सांसें थम चुकी थीं। कुछ लोग अधेड़ की मौत दिल का दौरा पड़ने से मान रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि ठंड से सांसें थमी हैं। इसी तहसील के कसेंदा निवासी रामलखन (60) पुत्र स्व बैजनाथ किसानी करते थे। वृहस्पतिवार की शाम वह घर के बाहर बैठे थे। तभी अचानक उन्हें ठंड का एहसास हुआ। असहनीय पेट दर्द की शिकायत पर घर वाले उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच वृद्ध की सांसें थम गईं। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। इसी तरह सिराथू तहसील क्षेत्र के अजुहा किराना गली की रहने वाली फूलमती (60) पत्नी हरिश्चंद्र की रात में अचानक तबियत बिगड़ गई। वृद्धा को कांपते देख परिजनों के होश उड़ गए। घरेलू उपचार करते हुए परिवार के लोग वृद्धा को अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंचते वृद्धा की सांसे थम गई। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। महिला और अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें की मौसम के करवट लेने और चटक धूप के बाद सुबह-शाम गलनभरी ठंड जानलेवा बनी हुई है।