{"_id":"5a243c924f1c1bc1678bf743","slug":"91512324242-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी की पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी की पिटाई से विवाहिता का गर्भपात
-पुरानी रंजिश में शुक्रवार दोपहर कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के चक जमीन महबूबा गांव में दबंगों की पिटाई से गर्भवती विवाहिता का गर्भपात हो गया। शुक्रवार दोपहर पड़ोसी ने घर पर धावा बोल विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। शिकायत करने के बाद भी इलाकाई पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की।
सैनी कोतवाली के चक जमीन महबूबा गांव की मंतरा देवी पत्नी कुंजी लाल का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी अदावत में शुक्रवार दोपहर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिल घर पर धावा बोल दिया। तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने गर्भवती विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। विवाहिता की चीख सुन घर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। गर्भवती विवाहिता की हालत देख परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां विवाहिता का गर्भपात हो गया। देर शाम पीड़ित परिवार के लोग शिकायत लेकर थाने गए। पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता शनिवार को मंझनपुर पहुंची। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने एसओ सैनी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विवाहिता ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, उडे़ चीथड़े
-कुसवां रेलवे क्रासिंग के समीप रविवार की सुबह हुई घटना, शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के कुसवां गांव के समीप रविवार की सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। लोगों का कयास है कि महिला आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार की सुबह पूरामुफ्ती के कुसवां गांव के समीप एक महिला ने कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की जद में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, मौजूद लोग नहीं कर सके। लोगों का कयास है कि महिला आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली होगी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-------------------
ट्रेन से गिरकर किशोरी की मौत
सिराथू (ब्यूरो)। सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की सुबह एक किशोरी की छत-विक्षत लाश पड़ी मिली। शव देख मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। बताया जा रहा है कि किशोरी की मौत ट्रेन से गिरने पर हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।