फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करारी में अधेड़ की फावड़ा मारकर हत्या

करारी में अधेड़ की फावड़ा मारकर हत्या

Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
करारी में अधेड़ की फावड़ा मारकर हत्या
फावड़े से अधेड़ को मार डाला
विज्ञापन

-पुरानी अदावत में हुई सनसनीखेज वारदात, भाई-भतीजे नामजद
-रसूलपुर सोनी गांव में बृहस्पतिवार शाम हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के रसूलपुर सोनी गांव में बृहस्पतिवार शाम अधेड़ बच्चालाल की हत्या कर दी गई। सिर पर फावड़ा से प्रहार कर कातिल मौत के घाट उतारने के बाद भाग निकले। सरेशाम हुई वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स गांव पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर सोनी गांव निवासी बच्चालाल प्रजापति (55) पुत्र रामधन किसान था। बृहस्पतिवार शाम वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान हमलावरों ने सिर पर फावडे़ से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े वारदात अंजाम देने के बाद कातिल भाग निकले। अधेड़ के हत्या की खबर परिजनों के साथ ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कि सगे भाईयों से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी अदावत में कहासुनी के बाद हत्या की गई है। अधेड़ की हत्या की खबर मिलते ही करारी पुलिस गांव पहुंची। जांच पड़ताल करते हुए शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर पुलिस मृतक के सगे भाई और भतीजों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अधेड़ की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में अधेड़ की हत्या की गई है। हत्यारोपी घर छोड़कर फरार हैं। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------------
जमीन ने भाई-भतीजों को बना दिया कातिल
-संपत्ति बंटवारे को लेकर अर्से से सुलग रही थी अदावत की चिंगारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। रसूलपुर सोनी गांव में हुई अधेड़ की हत्या के पीछे जमीन के एक टुकडे़ का विवाद है। इसी ने भाई-भतीजों को कातिल बना दिया। बंटवारे को लेकर दोनों परिवारों के बीच कई बरस से अदावत की चिंगारी सुलग रही थी। कई बार तू-तू मैं-मैं के साथ मारपीट भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चालाल (55) पुत्र रामधन तीन भाई थे। छोटे भाई बाबुल और टिर्रा से संपत्ति बंटवारे को लेकर उसका विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार सगे भाईयों के बीच तीखी झड़प के साथ मारपीट भी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार सुबह भी कहासुनी हुई थी। इसके बाद भाई-भतीजों ने फावड़े से वार कर बच्चालाल को मौत के घाट उतार दिया। घटना अंजाम देने के बाद कातिल भाई और भतीजे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हैं। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस ने कई संभावित ठिकानों के साथ रिश्तेदारी में भी दबिश दी पर कहीं सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed