फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अफसरों के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

अफसरों के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Mon, 06 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
अफसरों के सामने महिला ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

छप्पर में आग लगाने के बाद खुद पर छिड़का केरोसिन
-ग्राम सभा की जमीन पर काबिज थी महिला, प्रशासन ने कराया ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पाता गांव में रविवार दोपहर प्रशासन के सामने एक महिला ने छप्पर में आग लगाते हुए आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ग्राम सभा की जमीन को अपनी बता रही थी। उसको बचाने के साथ ही प्रशासन ने अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। साथ ही महिला को दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत दी।

सदर तहसील के पाता गांव में ग्राम सभा की जमीन जिला अस्पताल के समीप खाली पड़ी थी। बताया जा रहा है कि इस जमीन पर गांव की गनेशिया देवी पत्नी राकेश ने कब्जा कर छप्पर डाल लिया था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई तो शिकायत सही मिली। रविवार को एसडीएम सदर विवेक चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल और पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रशासन ने कब्जा हटवाने का प्रयास किया। इस पर महिला ने विरोध करते हुए पहले छप्पर में आग लगाया इसके बाद खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क जान देने का प्रयास किया। महिला का दुस्साहस देख महिला पुलिस कर्मियों ने उसे बचाते हुए बाहर निकाला। इसके बाद प्रशासन ने ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। एसडीएम ने बताया कि दो दिन पहले महिला को कब्जा हटाने को कहा गया था पर उसने ऐसा नहीं किया। ग्राम सभा की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। साथ ही महिला को दोबारा कब्जा नहीं करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed