{"_id":"59e652854f1c1b8e698b659d","slug":"91508266629-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर
-लेहदरी रोड पर मीरापुर तकिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा
-बाइक सवार युवक जा रहे थे देवीगंज बाजार, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा (कौशाम्बी)।
सैनी कोतवाली के मीरापुर तकिया गांव के समीप मंगलवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जब कि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
सैनी कोतवाली के हब्बूनगर सिपाह गांव निवासी अमरेश कुमार (30) पुत्र राम बहादुर किसान था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह साथी इकलाख (25) पुत्र नूर आलम के साथ बाइक से देवीगंज बाजार जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही मीरापुर तकिया गांव के समीप लेहदरी रोड पर पहुंचे इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमरेश कुमार की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रहा इकलाख गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए युवक के मौत की खबर परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
-------------------------
बेकाबू बाइक खड्ड में पलटी युवक घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली के फैजीपुर गांव निवासी मोहम्मद अकरम मंगलवार सुबह साथी सलमान के साथ बाइक से कमासिन पहाड़पुर जा रहा था। जलालपुर गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में चली गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
---------------------------