{"_id":"5ccadecabdec22077a426e15","slug":"81556799178-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो की गई जान, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुर्घटनाओं में दो की गई जान, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटनाओं में दो की गई जान, आठ घायल
दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे, पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि करीब आठ लोग घायल हो गए। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव का सुनील कुमार (22) पुत्र बालानाथ निर्मल मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। गुरुवार सुबह सरसवां निवासी दोस्त बलवंत के साथ किसी काम से भरवारी गया था। लौटते वक्त कल्यानपुर पेट्रोल पंप के समीप पीछे से आई पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुनील की मौत हो गई। उसके साथी बलवंत की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। इसी तरह सैनी इलाके के इटैलीपुर गांव का रिंकू (20) पुत्र ज्ञान सिंह बुधवार रात पड़ोसी गोवर्धन के साथ बहन के घर सिरचनपुर जा रहा था। नगर कोतवाली इलाके के कोड़र गांव के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके गोवर्धन गुटखा खरीदने लगा। तभी पीछे से आए ट्रक ने रिंकू को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। ऐसे ही फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना स्थित सरौनी गांव का हरिप्रसाद शर्मा गुरुवार सुबह अपने साढ़ू प्रेमनाथ निवासी हथगांव फतेहपुर के साथ किसी काम से जिला अस्पताल मंझनपुर आया था। लौटते समय देवखरपुर के समीप सामने से आए बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर गोसांई तारा का अनिल उसकी भाभी उर्मिला, भतीजे मनीष और अनीष सवार थे। टक्कर होते ही दोनेां बाइक पर सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।