{"_id":"5ca4a7f1bdec22142430796f","slug":"81554294769-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोर से गैंगरेप में एफआईआर दर्ज 17-40-00","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोर से गैंगरेप में एफआईआर दर्ज 17-40-00
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर किशोर से गैंगरेप में एफआईआर दर्ज
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार अप्रैल 2018 को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। तमंचे के बल पर किशोरी से गैंगरेप किए जाने के एक मामले में मंगलवार को साल भर बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि चार अप्रैल 2018 को उसकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक अपने मऊ में रहने वाले रिश्तेदार के साथ भीतर घुस आया। कनपटी पर तमंचा सटाकर दोनों ने बेटी के साथ बलात्कार किया। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि अभियुक्तों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही दोनों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।