फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कृषक को अगवा कर बैनामा करा ली भूमि

कृषक को अगवा कर बैनामा करा ली भूमि

Fri, 07 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कृषक को अगवा कर बैनामा करा ली भूमि
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में रहने वाले एक कृषक को अगवा कर दबंगों ने उसकी भूमि बैनामा करा ली। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जगन्नाथपुर गांव की कमला देवी ने बताया कि बीते 27 जुलाई को उनके पति राम अभिलाष बाजार जा रहे थे। रास्ते में अनेठा गांव के समीप दबंग पड़ोसियों ने उसे अगवा कर लिया। अपहर्ता दो दिन तक उसे अपने घर पर रखे रहे। इसके बाद डरा-धमकाकर तहसील ले जाकर बेशकीमती भूमि का बैनमा करा दिया। पीड़िता के मुताबिक घटना की शिकायत तभी उसने पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। राजस्व अधिकारियों ने भी प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने दो दिन पहले जिलाधिकारी से शिकायत कर दी। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने आरोपों की जांच कराने के बाद पइंसा पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने आरोपी मोमिन, समीउल्ला व समी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पइंसा एसओ विजय कुशवाहा का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed