फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खपटिहा में संदिग्ध दशा में किसान की मौत

खपटिहा में संदिग्ध दशा में किसान की मौत

Sun, 26 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खपटिहा में संदिग्ध दशा में किसान की मौत
खपटिहा में संदिग्ध दशा में किसान की मौत
विज्ञापन

-दवा छिड़कने के लिए गया था खेत, मेड़ पर ही गश खाकर गिरा
गोराजू (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा के खपटिहा गांव में शनिवार दोपहर एक किसान की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह फसल में दवा का छिड़काव करने गया था। वहीं मेड़ पर गश खाकर गिर गया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजकर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
खपटिहा मजरा गोराजू निवासी मेवालाल (52) किसानी कर परिवार का गुजारा करता था। इस बार उसने खेत में आलू की बुवाई कर रखी थी। शनिवार को वह फसल में कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गया था। दवा छिड़कने के दौरान उसे कुछ तकलीफ महसूस हुई। इस वर वह काम बंद कर घर निकलने लगा। मेड़ तक पहुंचते ही अचानक उसे गश आया और वह वहीं पर गिर पड़ा। आसपास के खेतों में काम रहे लोग जब तक मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलते ही बदहवाश परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन



झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत, कोहराम
-शुक्रवार को घर के भीतर संदिग्ध दशा में बनी थी आग का गोला
गोराजू (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा के पभोसा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बनी विवाहिता की देर रात अस्पताल में मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा के पभोषा गांव की बबिता देवी की शादी दस साल पहले सरायअकिल के दिया उपरहार गांव में नवनीत से हुई थी। छह साल पहले ससुरालियों से अनबन के बाद वह दो बेटों के साथ मायके में रहने लगी थी। शुक्रवार को बबिता का पति नवनीत उसे बुलाने ससुराल आया था। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुई रार के बाद विवाहिता संदिग्ध दशा में घर के भीतर आग का गोला बन गई। चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आग से बचाते हुए परिजन उसे इलाहाबाद एसआरएन ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से उसके दो छोटे-छोटे बच्चों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed