फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक ने पड़ोसन की लूटी अस्मत

युवक ने पड़ोसन की लूटी अस्मत

Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
युवक ने पड़ोसन की लूटी अस्मत
युवक ने पड़ोसन की लूटी अस्मत
विज्ञापन

पइंसा पुलिस ने डांटकर भगाया, एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पइंसा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात युवक ने पड़ोसन की आबरू लूट लिया। रात बहाने से घर पहुंच दरिंदगी करने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन पीड़िता की शिकायत लेकर थाने पहुंची पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार को मंझनपुर पहुंच पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार की शाम घर पर अकेली थी। पति रिश्तेदारी में गया हुआ था। रात बहाने से मोहल्ले का युवक घर के भीतर पहुंचा। कुछ देर तक इधर-उधर की बातें करने के बाद विवाहिता को दबोच कर कमरे के भीतर उठा ले गया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी इज्जत लूट ली। दरिंदगी करने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दूसरे दिन घर लौटे पति को घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शनिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ पइंसा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

--------------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी
मंझनपुर(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली इलाके के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी युवक भगा ले गया। किशोरी का पता न चलने पर परिजनों ने मामले की शिकायत सैनी कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से पीएसी का जवान घायल
चायल(ब्यूरो)। पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव का देवेन्द्र द्विवेदी पीएसी का जवान है। इन दिनों उसकी तैनाती फतेहपुर जिले में है। शनिवार की सुबह वह बाइक से पिता के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर जा रहा था। गांव के समीप बालू लदे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को देते हुए घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed