फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी

पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी

Tue, 16 Apr 2019 05:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी
पति से झगड़े के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के परसरा गांव की घटना, थम नहीं रहे आंसू
अमर उजाला ब्यूरो
कोखराज। क्षेत्र के परसरा गांव में सोमवार रात पति से झगड़े के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

परसरा गांव की संगीता देवी (35) पत्नी शिवबहादुर गृहणी थी। बताया जाता है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर पति से उसका झगड़ा हो गया था। उस वक्त मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत करा दिया। इसी के बाद तैश में आकर संगीता अपने कमरे में गई और साड़ी के सहारे चुल्ले से फांसी के फंदे पर लटक गई। महिला को फंदे पर लटकता देख परिजनों की चीख-निकल पड़ी। शोर- शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed