{"_id":"5ca74aebbdec22140c42c7b9","slug":"71554467563-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति की महिला को सिंचाई करने से रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनुसूचित जाति की महिला को सिंचाई करने से रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को सिंचाई करने से रोका
विरोध करने पर घर में घुसकर की पिटाई, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव की एक महिला को पड़ोसी दबंगों ने सरकारी नलकूप से सिंचाई करने से रोक दिया। विरोध करने पर उसकी घर में घुसकर पिटाई की। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
मुकीमपुर गांव की सुनीता देवी पत्नी लालचंद्र ने बताया कि बुधवार को वह सरकारी नलकूप से अपने खेतों की सिंचाई करने गई थी। पीड़िता की मानें तो अनुसूचित जाति का होने के कारण पड़ोसी दबंगों ने उसे सिंचाई करने से रोक दिया। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाइ कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो दबंगों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई की। गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। इस दौरान चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बजाए फटकारकर भगा दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि मारपीट की घटना हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।