{"_id":"5b7ea9cb42c79206ed67d0a4","slug":"71535027659-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने किसान को रौंदा, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू डीसीएम ने किसान को रौंदा, एक घायल
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू डीसीएम ने किसान को रौंदा, एक घायल
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप गुरुवार सुबह हुआ हादसा, मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार एक किसान को रौंद दिया। हादसे में मौकेे पर ही उसकी मौत हो गई। साथ रहा उसका साथी घायल हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सैनी क्षेत्र के रामपुर बढ़नावां गांव का सूरज (22) पुत्र देशराज किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। गुरुवार सुबह वह पड़ोसी जयचंद्र के साथ फतेहपुर जिले की खागा मंडी नींबू बेचने गया था। लौटते वक्त पहाड़पुर कोदन गांव के समीप पीछे से आई डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। इस दौरान डीसीएम सूरज को कुचलते हुए गुजर गई। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं। वहीं, साथ रहा जयचंद्र घायल हो गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन में एम्बुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सूरज की मौत की मनहूस खबर मिलते ही पीड़ित परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
----
पेड़ से भिड़ा अनियंत्रित ट्रक, तीन घायल
अजुहा (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन मोड़ के समीप गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक-खलासी सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उड़ीसा से फतेहपुर जा रहे ट्रक के चालक को कमासिन मोड़ के समीप सुबह अचानक झपकी लग गई। जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में चालक ताहिर पुत्र जुम्मे, परिचालक साकिब, व शहरुख निवासीगण अलवर घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती करा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
फोटो नं.-3