{"_id":"5b2aaa594f1c1bf66e8b93b7","slug":"71529522777-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर कारोबारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेवर कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। करारी कोतवाली क्षेत्र के अगियौना गांव में मंगलवार रात नकब काटकर एक सर्राफ के घर से चोरों ने नगदी, गहने सहित लाखों का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई।
अगियौना निवासी अमित कुमार वर्मा ने घर के पास ही आभूषणों की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह गहने लेकर घर चला गया। रात को पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर घर में घुस गए और आलमारी का ताला तोड़कर करीब 12 हजार रुपये, दो किलो चांदी के गहने, सोनू की दस अंगूठी, 15 लॉकेट, एक झुमका व 15 ग्राम सोना उठा ले गए। सुबह गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरी की खबर पर पुलिस ने जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने भी जांच की। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।