{"_id":"5a590a4c4f1c1b63428b47d2","slug":"71515784780-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान युवक के शव से रात भर फर्राटा भरते रहे वाहन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनजान युवक के शव से रात भर फर्राटा भरते रहे वाहन
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के शव से घंटों फर्राटा भरते रहे वाहन
-बृहस्पतिवार रात काजीपुर बाजार में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने था कुचला
अमर उजाला ब्यूरो
चायल/मनौरी। पुरामुफ्ती के काजीपुर बाजार में बृहस्पतिवार रात किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे अनजान युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद युवक के शव पर से घंटों वाहन फर्राटा भरते रहे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। जांच पड़ताल के बाद उसने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाईवे पर पुरामुफ्ती के काजीपुर बाजार में सड़क पार कर रहे एक युवक को इलाहाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में युवक के चीथड़े उड़ गए। जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक दर्जनों वाहन शव पर से गुजर चुके थे। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों की सूचना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों का कहना है कि चार-पांच दिनों से युवक बाजार में देखा जा रहा था। जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-------------------
ट्रक ने स्कार्पियो में पीछे से मारी टक्कर, बचे लोग
मंझनपुर (ब्यूरो)। इलाहाबाद से फतेहपुर जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार रात अटसरई गांव के समीप सामने से जा रही स्कार्पियो से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक संजय निवासी कलियापुर हथिगांव फतेहपुर और स्कार्पियो सवार प्रकाश निवासी बांदा बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
------------------