फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोखराज पुलिस के खिलाफ घेरा पुलिस दफ्तर

कोखराज पुलिस के खिलाफ घेरा पुलिस दफ्तर

Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोखराज पुलिस के खिलाफ घेरा पुलिस दफ्तर
कोखराज पुलिस के खिलाफ घेरा एसपी दफ्तर
विज्ञापन

दलित किशोर की पिटाई होने पर पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई
सीओ ने समझाते हुए जिला अस्पताल में घायल को कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज पुलिस के खिलाफ कसिया पूरब गांव के लोगों ने गुरुवार को एसपी आफिस का घेराव किया। ग्रामीण दलित किशोर की हुई बेरहमी से पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से नाराज थे। सीओ सिटी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पूरब गांव का उमेश कुमार (16) पुत्र राम स्वरूप बुधवार शाम गेहूं लेकर आटाचक्की जा रहा था। इसी दौरान गेहूं की पोटली नाले में गिर गई। चहां मौजूद गांव के एक युवक ने बोरी गिरने पर तंज कसा तो उमेश ने विरोध किया। इससे गुस्साए दबंग युवक ने उमेश को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। वह मौके पर बेसुध पड़ा था। परिजनों को पता चला तो व उसको लादकर कोखराज थाना ले गए। वहां तहरीर दी तो उसका मेडिकल कराकर घर वापस भेज दिया गया। गुरुवार सुबह परिजन दोबारा गए तो उनको थाने से भगा दिया गया। सुबह वह कार्रवाई के लिए थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। कोखराज पुलिस की बर्बरता के खिलाफ बेहोश बेटे को लेकर किशोर की मां सुमन ग्रामीणों के साथ जिला मुख्यालय आई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घायल बेटे के साथ वह धरने पर बैठ गई। वहीं ग्रामीणों ने कार्यालय का घेराव कर लिया। जानकारी होने पर सीओ सिटी मुईन अहमद ने पीड़ित कुनबे को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। इसके बाद किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



एसपी को नहीं सुनाई दी दलित महिला की गुहार
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूरी पर परिसर के गेट पर बेटे से लिपट दहाड़ें मारकर रोने वाली महिला की चीख एसपी के कानों तक नहीं पहुंची। महिला रोती रही और साहब दफ्तर का काम निपटाने में व्यस्त रहे। उनको यह तक नहीं पता चला कि आखिर उनके कार्यालय परिसर में क्या हो रहा है और कौन रो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कसिया गांव के किशोर उमेश के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। किशोर के शरीर में गंभीर चोटें नहीं दिखी हैं। सीओ सिराथू को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
अशोक कुमार पांडेय
एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed