{"_id":"598616594f1c1bd7058b45af","slug":"71501959769-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान
घरेलू कलह से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाए जाने की चर्चा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। कोखराज के जीवनगंज के समीप शुक्रवार की रात एक युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
कोखराज थाना क्षेत्र के जीवन गंज का रामभवन (40) पुत्र सुन्दर लाल किसान था। शुक्रवार की रात करीब दस बजे वह घर से निकला। इसके गांव के समीप से गुजरी रेलवे लाइन पर पहुंचा और कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दिया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद रहे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराते हुए घटना की सूचना परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर- परिवार के लोग रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।