फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला 17-40-03

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला 17-40-03

Wed, 03 Apr 2019 06:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला 17-40-03
दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

फतेहपुर में रहने वाले दहेज लोभियों का कारनामा, छह के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।

मंझनपुर कस्बे की ताहिरा पुत्री गुफरान ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले फतेहपुर शहर निवासी जाकिर से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और एक लाख रुपया नगदी की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुरालीजनों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर बुधवार को पीड़ित महिला ने एसपी को तहरीर दे दी। एसपी ने परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed